Good News For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, अब ​फ्री में मिलेगी ये सुविधा, खुद मुख्यमंत्री ने कर दिया ये ऐलान, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Good News For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, अब ​फ्री में मिलेगी ये सुविधा, खुद मुख्यमंत्री ने कर दिया ये ऐलान, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Good News For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, अब ​फ्री में मिलेगी ये सुविधा, खुद मुख्यमंत्री ने कर दिया ये ऐलान, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Good News For Raksha Bandhan | Photo Credit: AI

Modified Date: August 20, 2026 / 08:14 am IST
Published Date: August 20, 2026 8:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • 28 और 29 अगस्त को मुफ्त यात्रा
  • बसों में 100% किराया छूट
  • धामी सरकार का सराहनीय कदम

देहरादून: Good News For Raksha Bandhan रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। (Free Bus For Raksha Bandhan) रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखण्ड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

बसों में यात्रा के लिए नहीं देना होगा किराया

Good News For Raksha Bandhan उत्तराखण्ड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके एवं परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं नि:शुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।

धामी सरकार का निर्णय

इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखण्ड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया है कि महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।