All School Closed on Dehradun: रक्षा बंधन से पहले एक और छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जानें अचानक क्यों जारी हुआ आदेश
All School Closed on Dehradun: रक्षा बंधन से पहले एक और छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जानें अचानक क्यों जारी हुआ आदेश
All School Closed on Dehradun | Photo Credit: AI
- आज 12 तक के सभी स्कूल बंद
- शिक्षाधिकारी ने जारी किया आदेश
- आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान
देहरादून: All School Closed on Dehradun रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) से पहले स्कूली बच्चों को एक और छुट्टी मिलने जा रही है। आज यानी 20 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश (Heavy Rain) के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान (Heavy Rain School Holiday) किया गया है। यानी रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) से पहले स्कूली बच्चों को एक और छुट्टी मिल गई है।
कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
All School Closed on Dehradun इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, आज 20 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग, जनपद देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज 20 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।शिक्षा
शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही तीव्र वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 10 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम नॉवकास्ट / फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 20 अगस्त, 2026 के मध्याह्न तक जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जनपद अंतर्गत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 20.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 20.08.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 20 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/CTBd5xUyo0
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 19, 2026
भारी बारिश की वजह से सड़के बंद
आपको बता दें कि उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से यहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। जिसकी वजह से कई सड़के बंद भी हो गई है। दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बारिश और प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़कें बंद हो गई है। जिससे मरीजों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसी चुनौती का समाधान है चमोली स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम की पहल।
उत्तराखण्ड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बारिश और प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़कें बंद होना, मरीजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी चुनौती का समाधान है चमोली स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम की पहल।#Chamoli#Uttarakhand pic.twitter.com/LsqC1gfxvf
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Flood Relief in Farrukhabad: बाढ़ में डूबे घर, लेकिन बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकी! फर्रूखाबाद के राहत शिविरों में स्मार्ट क्लास से लेकर खेलकूद तक की खास व्यवस्था
- Vande Bharat: अब बिहार में आर-पार!… सम्राट सरकार के खिलाफ ‘तेजस्वी का मार्च’, क्या छात्रों के मुद्दों पर सियासत करना सहीं?
- CM Yogi Adityanath News : ‘यूपी आइए, निवेश बढ़ाइए… सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है’! Japan Investment Meet में CM योगी ने निवेशकों से किया बड़ा वादा

Facebook


