CM Pushkar Singh Dhami News: CM धामी ने फिटनेस क्लब की पत्रिका का किया विमोचन, क्लब के सभी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
CM Pushkar Singh Dhami News: CM धामी ने फिटनेस क्लब की पत्रिका का किया विमोचन, क्लब के सभी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

CM Pushkar Singh Dhami News
देहरादून: CM Pushkar Singh Dhami News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक सक्रियता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
CM Pushkar Singh Dhami News उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन, दोनों ही बेहतर कार्यक्षमता और सकारात्मक जीवन के आधार हैं। नियमित व्यायाम, दौड़, खेल गतिविधियां और अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा कर्मचारियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्लब की इस द्विवार्षिक पत्रिका में वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों और आयोजनों को शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य के लिए दौड़, सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता, अंतर विभागीय प्रतियोगिताएं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 15 किलोमीटर दौड़, गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर दौड़ तथा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत देहरादून से हरिद्वार तक अखंड रिले दौड़ के माध्यम से गंगा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, पत्रिका संपादक शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सलाहकार रीता कौल, उपाध्यक्ष रीना शाही सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक सक्रियता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु किए… pic.twitter.com/otZTTyCTrR
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Latest News: यहां होटल में पकड़े गए थे हिन्दू युवती और मुस्लिम युवक.. अब मामले में उत्सव समिति के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है आरोप
- PBKS Fifth Consecutive Defeat: IPL में पंजाब किंग्स की दुर्गति.. प्लेऑफ की दहलीज पर मिली लगातार पांचवी हार, पढ़ें कैसे मैच निकाल ले गई मुंबई इंडियंस
- OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच 'तस्वीरों की जंग'! वित्तमंत्री चौधरी ने इस बात पर भूपेश को दिखाया आईना, लगाए ये आरोप तो दिया तगड़ा जवाब
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Dhami Unveils Fitness Club Magazine
उत्तराखंड
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am