BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PBKS Fifth Consecutive Defeat: IPL में पंजाब किंग्स की दुर्गति.. प्लेऑफ की दहलीज पर मिली लगातार पांचवी हार, पढ़ें कैसे मैच निकाल ले गई मुंबई इंडियंस

PBKS Fifth Consecutive Defeat: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराया, PBKS को लगातार पांचवीं हार से प्लेऑफ उम्मीदों को झटका लगा।

PBKS Fifth Consecutive Defeat

PBKS Fifth Consecutive Defeat

satya prakash
Published: 15 May 2026 | 12:12 amModified: 15 May 2026 | 12:36 am
HIGHLIGHTS
  1. मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया।
  2. तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
  3. पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की दहलीज पर लगातार पांचवीं हार मिली।

धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। (PBKS Fifth Consecutive Defeat) पंजाब किंग्स की यह लगातार पांचवीं हार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

तिलक-विल जैक्स के बीच 20 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी

मुंबई की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। अंत में विल जैक्स ने 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 20 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने भी 48 रन की अहम पारी खेली।

इससे पहले पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। (PBKS Fifth Consecutive Defeat) हालांकि बीच के ओवरों में शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मुंबई को मैच में वापसी दिलाई। दीपक चाहर ने भी दो विकेट हासिल किए।

आखिरी ओवरों में बना पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव

मुंबई की पारी में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। रिकल्टन और रोहित शर्मा ने पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि बाद में रोहित 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने तेजी से रन बनाते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने आखिरी ओवरों में लगातार बड़े शॉट लगाकर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

मुंबई को आखिरी दो ओवर में 28 रन की जरूरत थी। विल जैक्स ने पहले अर्शदीप सिंह के ओवर में छक्का और चौका लगाया। अंतिम ओवर में 14 रन चाहिए थे, जहां जैक्स ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा और फिर तिलक वर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। (PBKS Fifth Consecutive Defeat) इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम नौवें स्थान पर है और उसके 12 मैचों में आठ अंक हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना

परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग

सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: तिलक वर्मा ने 75 रन की शानदार पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Tilak's half-century helped Mumbai beat Punjab Kings by six wickets

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

01 Oct 2026 | 9:42 pm
खबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन

खबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन

01 Oct 2026 | 9:40 pm
खबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2

खबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2

01 Oct 2026 | 9:39 pm
खबर आईसीसी कप कार्यक्रम

खबर आईसीसी कप कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 9:32 pm
पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश

पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश

01 Oct 2026 | 9:09 pm