OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच ‘तस्वीरों की जंग’! वित्तमंत्री चौधरी ने इस बात पर भूपेश को दिखाया आईना, लगाए ये आरोप तो दिया तगड़ा जवाब
छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच ‘तस्वीरों की जंग’! वित्तमंत्री चौधरी ने इस बात पर भूपेश को दिखाया आइना, OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel

रायपुरः OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी के एक आरोपी करण चौधरी को लेकर इन दिनों सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करन चौधरी की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए तीखा तंज कसा। जवाब में ओपी चौधरी ने भी पलटवार करते हुए उसी आरोपी की फोटो पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ साझा किया और भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया। तो चलिए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े बड़े कैश नेटवर्क का खुलासा करते हुए कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर-505 में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। इस पूरे बड़े सिंडिकेट का मास्टर सरगना करण चौधरी बताया जा रहा है। इसकी ही तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के बीच सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गया है।
क्या कहा ओपी चौधरी ने?
OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel ओपी चौधरी ने आरोपी करण चौधरी की तस्वीर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ साझा करते हुए सोशल पर लिखा कि भूपेश बघेल जी! कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है। आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है। मैं उसी व्यक्ति की तस्वीरें आपकी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव जी के साथ और आपकी सरकार में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल जी के साथ साझा कर रहा हूं। एक तस्वीर में तो वह कांग्रेस के पूरे कुनबे के साथ मुस्कुराता खड़ा है। टीएस सिंह देव जी वाली तस्वीर में तो उसकी पहुँच बेड रूम तक दिखायी दे रही है,मानो कि वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो । भूपेश बघेल जी — अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो हम पर लगा रहे थे ?क्या आप इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे ?? उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश जी,आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरे सिस्टम को चलाते थे। आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है।
भूपेश बघेल जी!
कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है । आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है।
मैं उसी… pic.twitter.com/HjjIsCVvg1
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 14, 2026
भूपेश ने शेयर की थी ये तस्वीर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करन चौधरी की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने इसे भाजपा की सत्ता, भाजपा का सट्टा करार दिया। बघेल ने आरोप लगाया कि यह सट्टा स्वयंसेवक मंत्री का बेहद खास है और इसकी पहुंच मुख्यमंत्री तक भी है। उन्होंने सवाल दागा कि सट्टा और हवाला के इस खेल में खिलाड़ी तो पकड़ा गया, लेकिन कप्तान का वित्त (पैसा) अब कौन संभालेगा?
भाजपा की सत्ता
भाजपा का सट्टा!!तस्वीरों में दिख रहा RSS का "सट्टा स्वयंसेवक" करन चौधरी है. प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी का बेहद खास ये "सट्टा स्वयंसेवक" उनके साथ "खाते-खिलाते" हुए और छत्तीसगढ़ "संवारते" हुए नजर आ रहा है. इसकी पहुंच सीधे मुख्यमंत्री तक भी है.
रायगढ़ में… pic.twitter.com/U5uncoMugC
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Maa Inti Bangaaram Release Date: हाथ में शॉटगन और आंखें लाल..सामंथा रुथ प्रभु का ऐसा रौद्र रूप देखकर कांप उठेंगे आप! ‘Maa Inti Bangaaram’ का पोस्टर देख फैंस के उड़े होश!
- Gwalior Gangrape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर 31 दिन तक करते रहे गंदा काम, पढ़िए रूह कंपा देने वाली दरिंदगी की पूरी कहानी
- Gas Price Today: लो महंगा हो गया गैस, पीएम मोदी के ऐलान के बाद पहली बार बढ़ी कीमतें, जानिए कितने रुपए करने होंगे भुगतान
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm