Satya Niketan Building Collapse Update/Image Credit: X Handle
Satya Niketan Building Collapse Update: नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। साथ ही कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। इस हादसे मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में इस घटना में घायल 10 मरीज़ लाए गए थे। चार मरीज़ों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मरीज़ की बाद में मौत हो गई। तीन मरीज़ भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है, एक मरीज़ की अंगों की सर्जरी हुई है, और मामूली रूप से घायल एक मरीज़ को निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, चश्मदीदों की मानें तो अभी भी करीब 50 लोग अंदर फंसे हुए हैं।
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ी कार्रवाई की है। सीएम रेखा गुप्ता ने घटना की न्यायिक जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएम कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि, मौके का जायज़ा लेने और शुरुआती जांच के आधार पर, मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच और बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। (Satya Niketan Building Collapse Update) इस गंभीर घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ़ कानून के सबसे सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Satya Niketan Building Collapse Update: उधर दिल्ली पुलिस ने कहा कि साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ़ BNS की धाराओं 105/290/125(a) के तहत FIR नंबर 153/26 दर्ज की गई है। यह बिल्डिंग एक PG थी. आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई। आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। अब तक कुल 10 लोगों को बचाया गया है। चार को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया और एक की चोटों के कारण मौत हो गई। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-