BHU News: आखिर कैसे हुआ देर रात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बड़ा बवाल? सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच पत्थरबाजी, बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस
बीएचयू में देर रात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद बढ़कर पथराव में बदल गया। 100 से अधिक लोग घायल हुए, पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात काबू में किए

BHU News
- बीएचयू में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच देर रात जमकर पथराव और मारपीट।
- 100 से ज्यादा छात्र-पुलिसकर्मी घायल, कई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती ।
- शिकायत को नज़रअंदाज़ किए जाने के बाद छात्रों का गुस्सा भड़का, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग।
शिकायत करने पर शुरू हुआ विवाद
BHU News मिली जानकारी के अनुसार, राजाराम हॉस्टल के पास किसी गाड़ी वाले ने एक छात्रा को धक्का मार दिया, जिसकी शिकायत करने वह यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंची लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया। आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर लाठी चला दी। आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विवाद बढ़ता गया और अचानक से पत्थरबाजी होने लगी। गुस्साए छात्रों ने एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पहुंचकर सजावटी गमले तोड़ दिए साथ ही तमिल संगमम् के लगे पोस्टर वनक्कम काशी के दो बड़े पोस्टर फाड़ दिए गए।100 से ज्यादा लोग घायल
BHU News इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 10 चौकियों की पुलिस और चार ट्रक पीएसी हालत को काबू में करने के लिए पहुंची। 300 से ज्यादा छात्रों और करीब 200 सुरक्षाकर्मियों के बीच खदेड़ने और उकसाने का क्रम चलता रहा। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बवाल के बीच 50 छात्र, 40 सुरक्षाकर्मी और 10 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। BHU News इस पूरी घटना में अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है, वहीं सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल अब सब कुछ सामान्य है।यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजाराम हॉस्टल के पास छात्रा को गाड़ी से धक्का लगाने की शिकायत अनसुनी करने पर छात्रों में आक्रोश फैल गया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Clash Between Students and Security Staff at BHU, Over 100 Injured
VARANASI
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pm