पूर्व डिप्टी जेलर की बेटी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत
पूर्व डिप्टी जेलर की बेटी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत
वाराणसी (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) वाराणसी जिला जेल की पूर्व ‘डिप्टी जेलर’ मीना कनौजिया की बेटी नेहा शाह ने न्याय की गुहार लगाते हुए राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की इजाजत देने की मांग की है।
शाह ने बताया, ‘‘मैंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। यह मांग इसलिये की गयी है क्योंकि मुझे मालूम है कि जब हुकूमत से आप की जंग होती है तब आप का सफाया होना निश्चित है।’’
नेहा शाह ने कहा, ‘‘जब से मेरी मां का प्रकरण सामने आया है तब से जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर बहुत से आरोप लग चुके हैं। मगर इसके बावजूद मुख्यालय लगातार उनको क्लीनचिट दे रहा है।’’
उन्होंने कहा,‘‘मैं चाहूं तो खुद को खत्म कर सकती हूं लेकिन अगर मैं ऐसा करती हूं तो इसका इल्जाम मेरी मां पर लगा दिया जाएगा।’’
उन्होंने कहा,‘‘मुझे मालूम है कि कुछ ही दिनों में मेरी मां को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि उन्होंने बहुत बड़े इंसान के खिलाफ बोला है।’’
नेहा शाह ने कहा,‘‘यदि सिंह का निलंबन नहीं होता है तो आने वाले दिनों में अधीक्षक साहब हमारे परिवार को कहीं का नहीं छोड़ेंगे।’’
नेहा शाह ने पिछले महीने लालपुर पांडेरीपुर थाने में सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जेल अधीक्षक ‘डिप्टी जेलर’ के तौर पर तैनात उसकी मां को परेशान कर रहे हैं क्योंकि उनकी मां ने जेल प्रशासन द्वारा की जा रही अनियमितताओं और कदाचार के बारे में चिंता जताई थी।
भाषा सं सलीम नेत्रपाल राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: पूर्व डिप्टी जेलर की बेटी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत
VARANASI
और भी पढ़ें ›कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm