BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pakistani Spy Arrested in UP: वाराणसी से एक और ‘देशद्रोही’ गिरफ्तार.. पाकिस्तान के 600 मोबाइल नम्बरों से होता था चैट और बातचीत

वाराणसी के आदमपुर इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 152 के तहत एटीएस थाने लखनऊ में मामला दर्ज किया गया …

UP ATS has arrested Mohd Tufail from Varanasi

UP ATS has arrested Mohd Tufail from Varanasi

satya prakash
Published: 22 May 2025 | 9:08 pmModified: 22 May 2025 | 9:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. तुफैल पाकिस्तान से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप्स में संवेदनशील जानकारी और भड़काऊ संदेश साझा करता था।
  2. बाबरी मस्जिद का बदला, शरिया कानून और गजवा-ए-हिंद जैसे कट्टरपंथी विचार करता था प्रचारित।
  3. वाराणसी के प्रमुख स्थलों की जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान को भेज रहा था, 600 नंबरों से जुड़ा।

UP ATS has arrested Mohd Tufail from Varanasi: वाराणसी: भारत में लगातार ऐसे लोगों की गिरफ्तारियां की जा रही है जो या तो पाक एजेंसियों के संपर्क में है या फिर दुश्मन देश तक भारत की संवेदनशील जानकारियां पहुंचा रहे है। इसी कड़ी में तुफैल नाम के शख्स को उत्तर प्रदेश एटीएस ने देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप्स से जुड़े होने और संवेदनशील जानकारी शेयर करने के मामले में पकड़ा गया है। एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि वाराणसी का निवासी तुफैल पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से जुड़ा हुआ है।

Read More: Bhopal-Ujjain Train Blast: 17 साल का आतंकी ISIS से जुड़ा, अब कोर्ट में होगा वयस्क की तरह ट्रायल, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बाबरी मस्जिद का बदला लेने की बात कही

जांच में सामने आया कि तुफैल पाकिस्तान के कई आईफोन नंबरों पर भारत की सुरक्षा से जुड़ी और संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। वह पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो और गजवा-ए-हिंद जैसे भड़काऊ संदेश व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर कर रहा था। इतना ही नहीं बल्कि, आरोपी तुफैल बाबरी मस्जिद की घटना का बदला लेने और भारत में शरिया कानून लागू करने की बातें भी इन ग्रुप्स में लिख रहा था।

600 पाकिस्तानी नम्बरों से संपर्क

UP ATS has arrested Mohd Tufail from Varanasi: तुफैल ने वाराणसी के प्रमुख स्थानों जैसे राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, जामा मस्जिद और रेलवे स्टेशन सहित कई संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तान को भेजी थीं। इतना ही नहीं, उसने इन व्हाट्सएप ग्रुप्स के लिंक भी भारत में फैलाए और पाकिस्तान से जुड़े करीब 600 से ज्यादा मोबाइल नंबरों से लगातार संपर्क में था। तुफैल की पाकिस्तान के फैसलाबाद की एक महिला नफीसा से भी फेसबुक पर बातचीत होती थी, जिसका पति पाकिस्तानी सेना में बताया जा रहा है।

Read Also: Israeli Embassy Employees Killed: दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की अमेरिका में गोली मारकर हत्या.. नेतन्याहू बोले, "आतंक के खिलाफ अकेला ही लडूंगा लड़ाई"

आदमपुर से गिरफ्तार

आज 22 मई 2025 को वाराणसी के आदमपुर इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 152 के तहत एटीएस थाने लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है। एटीएस ने उसका मोबाइल और सिम कार्ड भी जब्त कर लिया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: तुफैल को पाकिस्तान से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप्स में भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में पकड़ा गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: UP ATS has arrested Mohd Tufail from Varanasi, The accused was connected to Pakistan's WhatsApp group

शहर की खबरें
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am