Viral Video : दुल्हन की तरह सजाई 15 साल पुरानी कार, फिर जमीन में दफनाया, अनोखी घटना का वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान
Viral Video : किसान संजय पोलरा ने अपनी 15 साल पुरानी कार को जमीन में समाधि दे दी। संजय ने ऐसा अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया है।

Viral Video
अहमदाबाद : Viral Video : गुजरात के अमरेली जिले से एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हरकोई हैरान हो गया है। दरअसल, लाठी तालुका स्थित पादरशिंगा गांव के किसान संजय पोलरा ने अपनी 15 साल पुरानी कार को जमीन में समाधि दे दी। संजय ने ऐसा अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया है।
जानकारी के मुताबिक, संजय पोलरा ने 2013-14 में यह कार खरीदी थी, जो उनके परिवार के अच्छे और बुरे सभी पलों की गवाह रही। कार की वजह से उन्होंने परिवार में तरक्की और प्रतिष्ठा हासिल की थी।
इसी लगाव और भावनात्मक जुड़ाव के कारण संजय ने इसे बेचने की बजाय, अपनी वाड़ी में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर कार को विधिवत समाधि देने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : चलते-चलते सीढ़ियों से गिरे सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, आई गंभीर चोट, वायरल हुआ वीडियो
यहां देखें वीडियो :-
Gujarat: In Amreli, farmer Sanjay Polra gave his 15-year-old car a symbolic "final resting place" in gratitude for the prosperity it brought his family. The family held a ceremony with the village, planting trees at the site to commemorate their fortune-changing vehicle pic.twitter.com/vtoEkVQLIP
— IANS (@ians_india) November 8, 2024
समाधि कार्यक्रम में शामिल हुए संत और महंत
Viral Video : समाधि कार्यक्रम में संतों-महंतों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। कार को फूलों से सजाया गया, और ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया। ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच कार को अंतिम विदाई दी गई, जैसे किसी प्रियजन को विदा किया जाता है। संजय ने इस कार्यक्रम के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था। इसके साथ ही दूर-दूर से लोग इस अनोखी घटना को देखने पहुंचे।
संजय का मानना है कि उनकी प्रगति और समाज में मिली प्रतिष्ठा उनकी इस कार के कारण है। इसीलिए, उन्होंने इसे हमेशा के लिए यादगार बनाए रखने के लिए समाधि दी। अब उन्होंने कार की समाधि स्थल पर एक पेड़ लगाने का भी निश्चय किया है, ताकि यह याद हमेशा हरी-भरी रहे। अब अमरेली की यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: A 15-year-old car was decorated like a bride, then buried in the ground, everyone was shocked to see the video of this unique incident
Latest news Videos | Hindi news Videos | Top news and viral videos
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pmNeeru Dhanda Gold Medal: जिसके पास अपनी राइफल तक नहीं थी, उसी बेटी ने देश को दिलाया गोल्ड! Neeru Dhanda की संघर्ष भरी कहानी
01 Oct 2026 | 3:06 pm