Home » Videos » Bangladeshi in Raipur: Bangladeshi youth arrested in Raipur! Discovery of Indian passport and Aadhaar card sparks alarm.
Bangladeshi in Raipur: रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार! भारतीय पासपोर्ट और आधार मिलने से हड़कंप
Ads
रायपुर में पुलिस ने एक कथित बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से रायपुर में रहकर मैकेनिक का काम कर रहा था। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर से पकड़े गए शेख रेहान के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब इन दस्तावेजों की सत्यता और उसे भारतीय दस्तावेज कैसे मिले, इसकी जांच कर रही है। इससे पहले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के अभियान के दौरान वह कथित तौर पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जानिए पूरे मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई।