Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ का हैवान पिता, बेटी को दो बार किया प्रेग्नेंट…फिर कर दिया सौदा |

Ads

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता द्वारा 2023 से लगातार यौन शोषण किए जाने का आरोप है। इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हुई। पहली बार गर्भपात की दवाइयां देने का आरोप है, जबकि दूसरी बार उसे बालिग और शादीशुदा दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया। लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद नवजात को पैसे लेकर बेचने का आरोप सामने आया। पुलिस ने पिता, बुआ, डॉक्टर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 02:23 PM IST

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ का हैवान पिता, बेटी को दो बार किया प्रेग्नेंट…फिर कर दिया सौदा |