Reported By: Niharika sharma
,Khajrana Ganesh Temple: राम मंदिर चंदा चोरी के बाद इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों के सामने होगी दान की गिनती, ऑनलाइन दर्शन और पूजन के लिए बनेगा ऐप, जानें क्या है पूरा प्लान /image: Social Media
इंदौर। Khajrana Ganesh Mandir Indore: राम मंदिर के दान में हुई चोरी और गड़बड़ियों के बाद इंदौर के विश्वप्रसिद्ध खजराना गणेश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खजराना गणेश मंदिर में दान और दर्शन की व्यवस्था अब बदलने जा रही है। मंदिर की दानपेटियों की काउंटिंग को और पारदर्शी बनाने के लिए कांच का गणना हॉल बनाया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर का आधिकारिक मोबाइल एप भी तैयार किया जाएगा।
खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) की दानपेटियों में आए दान की अगस्त महीने की काउंटिंग पूरी हो गई है। अगस्त में दानपेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए की राशि निकली है। मार्च 2026 के बाद अगस्त में मंदिर की दानपेटियां खोली गई थीं। मार्च में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का दान मिला था। यानी मार्च की तुलना में इस बार करीब 46 लाख रुपए ज्यादा दान मंदिर को प्राप्त हुआ है। दानपेटियों से निकली राशि की काउंटिंग मंदिर परिसर में ही की गई। पूरी प्रक्रिया पर चार सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। काउंटिंग की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दानपेटियों को काउंटिंग स्थल तक लाने वाले स्थान पर भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था रही। अगस्त में प्राप्त पूरी राशि मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दी गई है। काउंटिंग मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट की निगरानी में हुई।
अब मंदिर में दान की गिनती की व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की तैयारी है। मुख्य मंदिर के पास कंचन हॉल में करीब 35 लाख रुपए की लागत से कांच का पारदर्शी गणना हॉल बनाया जाएगा। यहां भक्तों के सामने दानपेटियों से निकली राशि की गिनती होगी। आम दिनों में इस हॉल का इस्तेमाल श्रद्धालुओं के बैठने के लिए किया जा सकेगा।
Khajrana Ganesh Mandir Indore इसके साथ ही खजराना गणेश मंदिर का आधिकारिक मोबाइल एप भी तैयार किया जाएगा। ऐप के जरिए श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन और पूजन (Online Puja Booking) की बुकिंग कर सकेंगे। ऑनलाइन दान देने और उसकी रसीद प्राप्त करने की सुविधा भी मिलेगी। यानी खजराना गणेश मंदिर में दान, दर्शन और पूजन की व्यवस्थाओं को अब पारदर्शी बनाने के साथ डिजिटल भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें