Raipur Blue Water LIVE Video: एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त पड़ी भारी, नवा रायपुर के ‘ब्लू वाटर’ में युवक की मौत, अब घटना का लाइव वीडियो आया सामने

Ads

Raipur Blue Water LIVE Video: एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त पड़ी भारी, नवा रायपुर के 'ब्लू वाटर' में युवक की मौत, अब घटना का लाइव वीडियो आया सामने

Raipur Blue Water LIVE Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • ब्लू वाटर खदान में युवक के डूबने का मामला
  • आधे पानी में पहुंचकर युवक की फूली साँस
  • घटना का एक्सक्लूजिव वीडियो आया सामने

रायपुर: Raipur Blue Water LIVE Video माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्लू वाटर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। (Raipur Blue Water News) घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur Blue Water LIVE Video बताया जा रहा है कि यहां दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे, पानी की एक छोर से दूसरे छोर तक पार करने की शर्त लगी थी। इसी दौरान आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूदे, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद आदिल बाहर नहीं आ सका। सुबह से SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

देखें लाइव वीडियो

 

आखिर ब्लू वाटर खदान में हादसों का सिलसिला कब थमेगा?

आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और आदिल के मामले में अगर मौत की पुष्टि होती है तो यह करीब 9 साल में 10वीं मौत होगी। अक्टूबर 2025 में भी दो छात्र जयेश साहू और मृदुल इसी खदान के गहरे पानी में डूब गए थे, जबकि दिसंबर 2025 में भी यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। करीब 350 से 400 फीट गहरी इस जलभराव वाली खदान में लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं। माना थाना क्षेत्र की इस खदान में आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे और कब प्रशासन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा?

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वाटर खदान में।

मृतक युवक कौन था?

आदिल, जो दोस्तों के साथ घूमने आया था।

रेस्क्यू अभियान कौन चला रहा है?

SDRF की टीम।