UP News: प्रदेश के 50 हजार छात्राओं को बड़ी सौगात, फ्री में स्कूटी देगी राज्य सरकार |

Ads

Rani Laxmibai Scooty Yojana उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ (Rani Laxmibai Scooty Scheme) के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी, जिसके तहत राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। यहां मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक (Yogi Cabinet Meeting Today) में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद लोक भवन के सभागार में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि इस योजना में इस वर्ष करीब 50 हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी।

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 05:07 PM IST

UP News: प्रदेश के 50 हजार छात्राओं को बड़ी सौगात, फ्री में स्कूटी देगी राज्य सरकार |