ग्वालियर में महिला से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, सरे राह हुई युवक की धुनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

ग्वालियर में महिला से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगाः Woman thrashes young man for molesting, video viral on social media

Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 5, 2022 2:47 pm IST

 

 

 

ग्वालियरः Woman thrashes young man for molesting मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महिला से छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। छेड़खानी करने पर महिला ने सरेआम युवक की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला युवक पर जमकर थप्पड़ बरसाते दिखाई दे रही हैं। वहीं युवक भी उनसे छोड़ देने की लगातार मिन्नतें कर रहा है। ये घटना शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इमली नाका इलाके की है।

Read more : महासमुंदः आंगनबाड़ी केन्द्र के खाने में मिली छिपकली, 16 बच्चों की बिगड़ी तबीयत 

Woman thrashes young man for molesting जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ कुछ खरीदने के लिए आई हुई थी। थोड़ी देर बाद महिला के पति ने महिला को अकेली छोड़ दूसरे दुकान पर चला गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद महिला ने युवक की पिटाई शुरू कर दी।

Read more :  विधानसभा दौरे के दूसरे दिन रामानुजगंज पहुंचे CM भूपेश, ग्राम डौरा में आत्मानंद स्कूल और सासु नदी में पुल बनाने की घोषणा 

बहरहाल गिरवाई थाना पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।