Nandigram Election Result 2026: शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहे जाने वाले नंदीग्राम सीट की क्या है स्थिति? क्या टीएमसी की पबित्रा कर दे रहीं हैं टक्कर, देखिए क्या कहते हैं शुरुआती रूझान
Nandigram Election Result 2026: शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहे जाने वाले नंदीग्राम सीट की क्या है स्थिति? क्या टीएमसी की पबित्रा कर दे रहीं हैं टक्कर, देखिए क्या कहते हैं …

Nandigram Election Result 2026: शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहे जाने वाले नंदीग्राम सीट की क्या है स्थिति? क्या टीएमसी की पबित्रा कर दे रहीं हैं टक्कर, देखिए क्या कहते हैं शुरुआती रूझान / Image: IBC24
नंदीग्राम: Nandigram Election Result 2026 पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का शुरुआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। बात करें सबसे चर्चित दो राज्य पश्चिम बंगाल और असम की तो असम में भाजपा जीत की ओर बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। असम की 126़ सीटों में से भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बंगाल में भजपा 118 और टीएमसी 118 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बात करें पुडुचेरी की तो यहां की 30 में 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 6 सीट पर बढ़त बनाए हुई है।
पुडुचेरी में जीत की ओर भाजपा
Nandigram Election Result 2026 वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। यहां डीएमके 59, एआईडीएमके 44 और टीवीके 81 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि केरल में यूडीएफ शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां एलडीएफ 20 और यूडीएफ 65 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
क्या है नंदीग्राम सीट का हाल
बात करें पश्चिम बंगाल की चर्चित सीटों में से एक नंदीग्राम की तो यहां चुनावी मैदान में भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा था, जबकि टीएमसी ने पबित्रा कर को अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरुआती रूझानों की मानें तो यहां से शुभेंद्र अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि अभी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई है और ईवीएम के वोटों की गिनती होनी बाकि है।
https://youtu.be/xRyTyT3BWBs
जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?
Election Results 2026 Live Updates: सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है।, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।
वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है। वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। तमिलनाडु में सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है। विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है। थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है। वहीं, पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है।
ये भी पढ़ें
- Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live: बंगाल बीजेपी 122 सीटों पर आगे, टीएमसी को 111 पर लीड, असम में हिमंत की हैट्रिक, केरल में कांग्रेस की सरकार!
- Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी में भाजपा एकतरफा जीत की ओर अग्रसर, शुरुआती रूझान में 30 में से 22 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस महज 6 सीटों पर आगे
- Assam Election Result 2026: असम में बीजेपी का 'अर्धशतक'... रुझानों में कांग्रेस महज इतनी सीटों पर सिमटी, जानिए हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई का हाल
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Nandigram Election Result 2026: Subhendu Adhikari Leads to TMC Candidate Pabitra Kar
West Bengal
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm