BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shubhendu Adhikari Oath Ceremony : बंगाल में ‘कमल’ युग का आगाज़! शुभेंदु अधिकारी का ऐतिहासिक राजतिलक, पीएम मोदी की मौजूदगी में इन दिग्गजों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के साथ शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, …

Shubhendu Adhikari Oath Ceremony

Shubhendu Adhikari Oath Ceremony

Sneha Singh
Published: 09 May 2026 | 12:04 pmModified: 09 May 2026 | 1:16 pm

कोलकाता :Shubhendu Adhikari Oath Ceremony  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद आज शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फायर ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में उनका राजतिलक हुआ। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू करते हुए भाजपा ने पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की है।

BJP First CM In Bengal दिग्गजों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल आरएन रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु सहित अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू , निसिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपत दिलाई ।

शपथ ग्रहण में दिग्गज नेता मौजूद

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता,राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बंगाल के 9वें और बंगाल के पहले भाजपा सीएम

आपको बता दें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी  ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया। आपकों बता दें की शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने है। शुभेंदु को बंगाल की राजनीति का ‘जायंट किलर’ माना जाता है, क्योंकि उन्होंने लगातार दो बार सिटींग चीफ मिनिस्टरममता बनर्जी को चुनाव में मात दी है । पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की और अब 2026 के चुनावों में भवानीपुर सीट पर भी उन्हें शिकस्त दी।

इन्हें भी पढ़ें:

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Shubhendu Adhikari Takes Oath as West Bengal’s First BJP Chief Minister in Historic Ceremony