Suvendu Adhikari PA Shot Dead : 12 राउंड फायरिंग, बीच सड़क हत्या! आखिर कैसे मारे गए सुवेंदु अधिकारी के PA? किसने रची पूरी साजिश? करीबी की मौत पर नेता का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर जारी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Suvendu Adhikari PA Shot Dead
- सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
- हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की
- चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में लगातार हिंसा जारी
कोलकाता : Suvendu Adhikari PA Shot Dead पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट और चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुआ हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज वारदात में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले ने न केवल पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
12 राउंड फायरिंग, सिर और सीने में लगी गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चंद्र नाथ रथ घर लौट रहे थे, तभी मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्र नाथ के सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है।
Suvendu Adhikari PA Murder मौके पर पहुंच रहे सुवेंदु अधिकारी
अपने करीबी सहयोगी की हत्या की खबर मिलते ही सुवेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। सुवेंदु अधिकारी ने कहा की "यह एक पहले से सोची-समझी हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में डूबे हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।"
Who is Suvendhu Adhikari PA ? पुलिस को मिले है कौन से सबूत ?
DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया यह हत्याकांड 2-3 दिनों तक रेकी कर की गई। सुवेंदु ने कहा की पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और जांच जारी है। Suvendu Adhikari Pa Murder Update केंद्रीय मंत्री सुकांत ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। भाजपा यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।"
West Bengal Violence 2026 अड़तालीस घंटे से जारी है हिंसा का दौर
आपकों बता दें की चुनावी रिजल्ट आने के बाद लगातर हिंसा का दौर चल रहा है। पिछले अड़तालीस घंटे में 3 बीजेपी, 1 TMC कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है। बसीरहट में भी बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय को भी गोली मारी दी गई है और उनका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।
शुभेंदु अधिकारी के PA को गोली लगने के बाद आनन फ़ानन में अस्पताल ले आया गया, लेकिन देर हो चुकी थी.
चंद्रनाथ रथ के सिर, सीने और पेट में गोली लगी थी. बाइक सवार हमलावरों ने पहले गाड़ी को ओवरटेक कर रोका , फिर सटाकर कर गोलियां मारी. pic.twitter.com/xpKudgrRDD
— Priya singh (@priyarajputlive) May 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- Bihar Road Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, अब तक इतने लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
- CBFC New President Name: सेंसर बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष.. इस मशहूर मीडिया स्पेशलिस्ट को मिली कमान, दूरदर्शन को मॉर्डन बनाने में इन्हीं की भूमिका
- Bhopal Rape News : 70 साल के रिटायर्ड वकील ने पार की हैवानियत की हदें, घर में खेल रही 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, ऐसे खुला राज़
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Suvendu Adhikari’s PA Shot Dead in West Bengal Amid Post-Poll Violence
West Bengal
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm