Bhopal Rape News : 70 साल के रिटायर्ड वकील ने पार की हैवानियत की हदें, घर में खेल रही 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, ऐसे खुला राज़

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय रिटायर्ड वकील पर 5 वर्षीय बच्ची से जुड़े गंभीर मामले में आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Rape News : 70 साल के रिटायर्ड वकील ने पार की हैवानियत की हदें, घर में खेल रही 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, ऐसे खुला राज़

Bhopal Rape News / Image Source : file

Modified Date: May 6, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: May 6, 2026 2:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में 70 वर्षीय व्यक्ति पर गंभीर आरोप
  • 5 वर्षीय बच्ची से जुड़ा मामला
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

भोपाल: Bhopal Rape News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड वकील पर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।

मौके का फायदा उठा कर घर में किया दुष्कर्म

Habibganj Rape Case मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मासूम बच्ची आरोपी के घर पर ही खेल रही थी। उस समय आरोपी के घर में उसके परिवार के अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जिनके साथ बच्ची खेल रही थी। इसी बीच, मौका पाकर आरोपी ने बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया। यह घटना तब सामने आई जब बच्ची की मां ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। अपनी बेटी की हालत देखकर घबराई मां ने जब उससे पूछा, तो मासूम ने आरोपी बुजुर्ग की हैवानियत भरी करतूत के बारे में आपबीती बताई।

MP Police Action पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.