BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से …

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा /image: IBC24

West Bengal Seat-wise Result 2026: इन जिलों में अब तक नहीं खुला ममता बनर्जी का खाता, 34 में से 13 मंत्री हार की ओर अग्रसर, बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही भाजपा /image: IBC24

Deepak Dilliwar
Published: 04 May 2026 | 1:11 pmModified: 04 May 2026 | 2:03 pm

कोलकाता: West Bengal Seat-wise Result 2026 देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किये जा रहे है। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। (BJP Winning West Bengal Assembly Election) फ़िलहाल ताजा रुझानों में भाजपा 193 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी महज 96 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं, सबसे अहम बात ये है कि टीएमसी का चार जीलों में खाता भी नहीं खुला है। जबकि सामने आए आंकड़ों की बात करें तो भाजपा बहुमत के आंकड़े की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

ममता सरकार के 13 मंत्री हार की ओर

West Bengal Seat-wise Result 2026 मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी सरकार के 34 में से 13 मंत्री पीछे चल रहे हैं और स्थानीय लोगों की मानें तो ममता सरकार के 13 मंत्रियों की हार लगभग तय है। बात करें ऐसे जिलों की जहां पर टीएमसी का खाता भी नहीं खुला है तो उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं।

इन सीटों पर नहीं खुला टीएमसी का खाता

वहीं, अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं। इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल के तराई और डूअर्स क्षेत्र में आते हैं, जहां चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी और राजबंशी वोटर चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाते हैं।

https://youtu.be/dUwkBQOIsBA

ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा

चुनावी परिणाम सामने आने के बाद भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है। SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं जिसे बताया नहीं जा रहा। सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है। सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।"

पीएम मोदी ने पहले ही कर दिया था ऐलान

वहीं पश्चिम बर्धमान जिले की सात सीटों (पांडाबेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जमुरिया, आसनसोल दक्षिण और आसनसोल उत्तर) पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। खास तौर पर आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की मौजूदा विधायक और फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा पॉल लीड कर रही हैं। पश्चिम बर्धमान कोयला खनन और स्टील उद्योग के लिए जाना जाता है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दावा किया था कि इस बार पश्चिम बंगाल में कई जिले ऐसे होंगे, जहां तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। शुरुआती रुझान इसी ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: West Bengal Seat-wise Result 2026: Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari | Bhabanipur Election Result 2026

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm