इस लोहड़ी आप जान्हवी,करीना और आलिया से ले फैशन टिप्स

Ads

इस लोहड़ी आप जान्हवी,करीना और आलिया से ले फैशन टिप्स

  •  
  • Publish Date - January 12, 2019 / 08:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 03:13 PM IST

लोहड़ी का पर्व पंजाब से लेकर पूरे देश में मनाया जाता है। कहा जाता है कि हिन्दू धर्म में इसी दिन से किसी भी शुभ काम की शुरुआत होती है.पंजाब में इस त्यौहार का मानाने की एक अलग ही परम्परा है। इसे सुख समृद्धि और खुश मिजाजी का प्रतिक माना जाता है। इस लोहड़ी अगर आप भी कुछ खास दिखना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड की सिलेबस करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों की ड्रेसिंग स्टाइल फॉलो कर सकती हैं।
सबसे पहले ध्यान रखें कि किसी भी ड्रेस को पहनने के लिए आपको अपना स्टाइल फंडा अपनाना होगा। जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा आपके मिक्स एंड मैच फंडे पर।लोहड़ी आमतौर पर रंगीन और उत्साह का पर्व माना जाता है इसलिए सबसे पहले ध्यान दें कि इस बार आप डार्क रंग का ही इस्तेमाल करें।
जान्हवी कपूर
अगर आप सिंपल और सोबर लुक के साथ अट्रेक्टिव दिखना चाहती हैं तो सबसे पहले आप जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क के प्रमोशन के दौरान पहनी आउटफिट को ध्यान रखिये। लाइट पिंक क्रॉप टॉप के साथ बेबी पिंक फ्लावर प्रिंट स्कर्ट आपको हर पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बना देगा।

करीना कपूर खान– बॉलीवुड दिवा में करीना कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ सभी फैशनिस्ट फॉलो करती है। इस लोहड़ी आप भी करीना की तरह नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में पहनी प्योर ब्रोकेट ड्रेस ट्राई करें। जो आपको भीड़ में अलग पहचान देगी।

सारा अली खान-वैसे तो सारा अली खान ज्यादातर वेस्टर्न लुक में नज़र आती हैं लेकिन हाल ही में फिल्म केदारनाथ के प्रचार के लिए सारा अली ने जो फ्लोरोसेंट ग्रीन शरारा ड्रेस पहनी थी। उसे आप अपनी लोहड़ी पार्टी में पहन कर पार्टी क्वीन का ख़िताब अपने नाम करवा सकती हैं।

सोनम कपूर-बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर की ड्रेस हर पार्टी की जान होती है। और इस बार तो सोनम का शादी के बाद पहला लोहड़ी पर्व है। जिसकी तैयारी उनके घर पर जोर -शोर से हो रही है।लेकिन अगर आप भी सोनम की ड्रेसिंग सेन्स से कायल है तो आप सोनम की तरह गोल्डन पोशाक पहन कर पार्टी में ब्लिंग कर सकती हैं। जिसे हाल ही में उन्होंने किसी शादी समारोह में पहना था।

इसके साथ ही आप श्रद्धा कपूर,आलिया भट्ट,अथिया सेट्टी,माधुरी दीक्षित,दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम से भी इस लोहड़ी कैसे ड्रेस आप पर शूट करेंगे चेक कर सकती हैं।