मॉनसून में मेकअप भी हो वॉटरप्रूफ़

Ads

मॉनसून में मेकअप भी हो वॉटरप्रूफ़

  •  
  • Publish Date - July 2, 2018 / 06:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 05:02 AM IST

मानसून की दस्तक के साथ हम सब अपने कपड़े जूते चप्पल और चेहरे के तरफ ध्यान देना शुरू कर देते हैं।बारिश के आने से हमें स्किन,बाल और एक्सेसिरीज पर खास मेहनत करते है। तो चलिए आज हम बता रहे हैं मॉनसून में किस तरह का मेकअप आपके चेहरे के लिए बेहतर होगा। 

आँखों के लिए अगर आप काजल लगाना पसंद करती हैं तो बारिश में आपको आंखें  की खूबसूरती के साथ -साथ बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा जिससे थोड़ी सी बारिश के बाद आपकी आँखों के सामने काले धब्बे न पड़ जाए। ऐसे में ध्यान दें कि आप हमेशा  वॉटरप्रूफ़ लिक्विड लाइनर लगाएं जिससे आपकी आँखों का काजल फैलेगा नहीं। बाजार में बहुत सी कंपनी के वॉटरप्रूफ़ लाइनर और काजल उपलब्ध हैं। 

चेहरे के लिए खास हो क्रीम 

बरसात के आते ही सबसे ज्यादा प्रभाव चेहरे की त्वचा पर पड़ता है। इसलिए जरुरी है चेहरे की देखभाल अच्छी तरह से करना चाहिए मौसम की नमी के कारण कुछ भी क्रीम आपके चेहरे पर शूट नहीं करेगी।इसलिए बारिश में फ़ाउंडेशन लगाना कभी सही नहीं होगा।आप इस मौसम में चेहरे को हल्का मेकअप लुक देने के लिए बीबी क्रीम या ऑयल-फ्री कुशन फ़ाउंडेशन का उपयोग करें।

 

कैसा हो आइशैडो

ग्लिटर आइशैडो आपकी पहली पसंद हो सकते हैं, लेकिन मॉनसून में वे भयावह नज़र आ सकते हैं. हवा में मौजूद नमी ग्लिटर को चिपचिपा और धब्बेदार दिखा सकती है और यदि बारिश हो गई तो निश्चित तौर पर आपका आइशैडो आपके गालों को धब्बेदार चमक देगा. संभवतः ग्लिटर्स बहकर आपकी आंखों के अंदर भी जा सकते हैं और आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। 

क्रेयॉन कंसीलर है बेहतर 

यदि आप नहीं चाहतीं कि जिन दाग़ों को आपने कंसीलर से छिपाया है, वे दिन के बीच ही दिखाई देने लगे तो बारिश में कंसीलर के इस्तेमाल से बचें. क्योंकि बारिश का पसीनेदार मौसम कंसीलर को चेहरे पर बने रहने नहीं देता. यदि फिर भी आपको कंसीलर की सख़्त ज़रूरत है तो क्रेयॉन कंसीलर का विकल्प चुन सकती है। 

बालों को दे खास ध्यान 

नमी से बाल फ्रिज़ी, चिपचिपे और बिखरे हुए नज़र आते हैं. यदि आप इस गड़बड़ से बचने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग का विकल्प चुनने के बारे में सोच रही हैं तो यह ग़लती कभी न करें. क्योंकि कुछ दिनों तक तो आपके बाल काफ़ी चिकने और चमकीले नज़र आएंगे, लेकिन यह लंबे समय तक टिके नहीं रहेंगे. इसके बजाय बालों को पोषित करने वाले ट्रीटमेंट्स आज़माएं

 

 

वेब डेस्क IBC24