त्यौहार को बनाए ट्रेडिशनल ड्रेस से खास

Ads

त्यौहार को बनाए ट्रेडिशनल ड्रेस से खास

  •  
  • Publish Date - August 25, 2018 / 12:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:34 AM IST

हिन्दू धर्म में राखी का एक खास महत्त्व है। एक ऐसा पर्व जहां सभी पारम्परिक परिधान में नज़र आते है ऐसे में जरुरी है आप भी कुछ देशी अंदाज़ अपनाये और  स्पेशल बना ले अपने इस त्यौहार को।  अगर आप भी कुछ  अलग और कुछ स्टाइलिश पहनना पसंद करती है ताकि सब लोगों की नजरें सिर्फ उन्ही पर टिकी रहे तो अपनाए कुछ ऐसा लुक। 

 

प्लॉजो और टॉप 

इन दिनों प्लॉजो लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है साथ ही फैशन में भी खूब चला रहा है इसलिए आप राखी के इस त्यौहार को स्पेशल बनाने के लिए आरामदायक और ट्रेंडी प्लॉज़ो को एक रफल टॉप या कुर्ती के साथ ज्वॉइन करें ताकि आप खुद को सहज महसूस कर पाए साथ ही ये ड्रेस आपकी सुंदरता बढ़ा देगी और आप इस ड्रेस में स्टाइलिश भी लगेंगी।

ट्रेडिशनल लुक​ 

जैसा की हर लड़की एक न एक बार ट्रडिशनल लुक अपनाना पसंद करती है क्योंकि इस अवतार में हमारी संस्कृति झलकती है साथ ही इस लुक में हमारी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. इसलिए हो सके तो आप इस राखी खूबसूरत सी साड़ी कैरी करें. आप फ्रिल वाली साड़ी या शिफॉन साड़ी के साथ पफ वाले ब्लाउज़ को पहने इससे आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 

इसके अलावा भी आप एक पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट जींस को टीम अप करते हुए खुद को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं. इस तरह के ड्रेस को कैरी कर आप इस राखी को यादगार बना सकती हैं.

वेब डेस्क IBC24