Meat Shop Closed In Raipur : राजधानी में पूरी तरह बंद रहेगी मांस-मटन की बिक्री! इस दिन खुली मिली दुकान तो होगी सख्त कार्रवाई

Ads

कबीर जयंती के अवसर पर रायपुर नगर निगम ने पूरे निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर एक दिन का पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने सभी मीट दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Reported By: Prachi Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 07:59 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 08:01 AM IST

Meat Shop Closed In Raipur / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • कबीर जयंती के अवसर पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला लिया गया।
  • देश के पालन के लिए नगर निगम की टीमें तैनात की गई हैं।
  • उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर : Meat Shop Closed In Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कबीर जयंती के पावन अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। रायपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इस विशेष दिन पर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी प्रकार की मांस-मटन दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

छोटी बड़ी कोई भी दुकान नहीं खुलेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, कबीर जयंती के मद्देनजर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर नगर निगम सीमा के भीतर मांस-मटन की बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। Meat Ban Guidelines 2026 प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस दिन कोई भी छोटी या बड़ी मीट की दुकान नहीं खुलेगी।

पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Kabir Jayanti Meat Shop Closed Order आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम की टीमों को तैनात किया गया है। यदि कोई भी दुकानदार इस प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुकान में मौजूद सामग्री को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :