Pakistan Afghanistan Conflict/Photo Credit: AI
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। जिसमें 29 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। हमले में अधिकतर आम नागरिक घायल बताए जा रहें हैं, जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार देर रात ये हमला किया है। जिसमें कई घर तबाह हो गए।
Pakistan Afghanistan Conflict अफगानिस्तान मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने ये हमले पक्तिका प्रांत के गियान और समकनी जिले में किए। इसके साथ ही कुनार प्रांत में भी पाकिस्तान ने कई जगह हवाई हमले किए। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने दावा किया कि उसके बलों ने रविवार रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी कार्रवाई की। इन हमलों में दुश्मनों के 29 लड़ाके मारे गए।
The spokesperson of Paktia Police Command, Munib Zadran, confirmed to TOLOnews that more than 35 people were martyred and over 40 others were injured in strikes by Pakistan's military regime in Samkani District of the province.
According to Zadran, the strikes targeted the home… pic.twitter.com/KaRjoKkfWW
— TOLOnews English (@TOLONewsEnglish) June 28, 2026
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार रात बताया कि पाकिस्तनी सेना ने पाकिस्तान-अफगान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित जमीनी अभियान चलाया और सीमावर्ती क्षेत्र में हमले किए। मंत्री ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान में हाल के दिनों में खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के ठिकानों और आम लोगों पर हुए कई आतंकी हमलों के जवाब में की गई है।
Pakistan Afghanistan Conflict पूर्वी अफगानिस्तान के प्रांत पक्तिया पुलिस कमांड के प्रवक्ता मुनीब जदरान ने टोलोन्यूज को पुष्टि की कि प्रांत के समकानी जिले में पाकिस्तान की सैन्य सरकार के हमलों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जदरान के अनुसार, इन हमलों में समकानी जिले के मंडोखेल इलाके में बिस्मिल्लाह जान नाम के एक नागरिक के घर को निशाना बनाया गया। जब लोग पीड़ितों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, तो उसके बाद एक और हमला किया गया।
🇵🇰🇦🇫 Pakistan just launched airstrikes across 3 Afghan provinces (Paktia, Paktika, and Kunar) with Kabul reporting civilian deaths from the strikes.
This comes a day after Jamaat-ul-Ahrar, a TTP splinter group, attacked a Pakistani military facility in Karachi killing four… pic.twitter.com/YupGQowdVy
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 28, 2026
ये भी पढ़ें