Today Live Breaking News 29 June 2026 / Image Source : AI
रायपुर: सम्मानपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण अपने घरों के बाहर जुटे हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं प्रशासन प्रभावित परिवारों को समझाइश देने में जुटा है। प्रशासन के अनुसार, लगभग 60 प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-30 में पक्के मकान दिए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रभावित परिवारों को दूसरे घरों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है।