कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में महिलाओं ने भी दिया योगदान, मैत्री संघ संस्था ने पीएम केयर्स फंड में जमा की राशि

कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में महिलाओं ने भी दिया योगदान, मैत्री संघ संस्था ने पीएम केयर्स फंड में जमा की राशि

कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में महिलाओं ने भी दिया योगदान, मैत्री संघ संस्था ने पीएम केयर्स फंड में जमा की राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 28, 2020 2:20 pm IST

जगदलपुर। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में हर कोई अपना योगदान कर रहा है, इसी कड़ी में मैत्री संघ संस्था से जुड़ी 42 महिलाओं ने 500-500 रुपये इकट्ठा करके 21,000 रुपये का चेक PM केयर्स फंड में जमा किया। इस राशि का एक चेक स्थानीय पार्षद संजय पांडे के नेतृत्व में जाकर ज़िलाधीश डॉक्टर अय्याज तंबोली को भेंट किया है।

ये भी पढ़ें:खरगोन में 9 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, विधायक और कलेक्टर ने की मरीजों से मुलाकात

इस दौरान पार्षद संजय पांडे ने कहा है कि उनके वार्ड की जागरूक महिलाओं का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। जब कभी सेवा का अवसर मिलता है तो यह जागरूक महिलाएँ हमेशा सेवा करने में आगे रहती है उन्होंने इस कार्य के लिए श्रीमती अनुपमा साहा, श्रीमती शिखा साहा, श्रीमती सीमा मुखर्जी एवं उनके दल को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर मिला एक नया कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com