Rahul Gandhi Called Pm Modi Yuva Virodhi : जंतर-मंतर बवाल के बाद राहुल गांधी का बड़ा हमला! PM मोदी को बताया ‘देश के इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री’

नई दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को देश के इतिहास का 'सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री' बताते हुए पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

Rahul Gandhi Called Pm Modi Yuva Virodhi : जंतर-मंतर बवाल के बाद राहुल गांधी का बड़ा हमला! PM मोदी को बताया ‘देश के इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री’

Rahul Gandhi Called Pm Modi Yuva Virodhi :

Modified Date: July 20, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: July 20, 2026 9:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना की।
  • उन्होंने पीएम मोदी को 'देश के इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री' बताया।
  • राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा।

नई दिल्ली : Rahul Gandhi Called Pm Modi Yuva Virodhi :  कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को देश के इतिहास का ‘सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री’ करार दिया है।

सोमवार को उग्र हुआ प्रदर्शन

सोमवार को जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और हजारों छात्रों द्वारा संसद की ओर किए जा रहे मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश में 152 पेपर लीक हो चुके हैं और 7.5 करोड़ छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है, लेकिन किसी एक भी दोषी को सजा नहीं मिली।

पीएम मोदी को बताया युवा विरोधी

Jantar Mantar Protest News उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो सरकार उन पर लाठियां बरसाती है और घसीटती है। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा कि पीएम मोदी इतने युवा-विरोधी हैं कि वे अपने विफल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले सकते।दिल्ली की सड़कों पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई और राहुल गांधी के तीखे बयानों ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीति गरमा दी है।

 

View this post on Instagram

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.