Pathalgaon Mein Haathi News : 2 महीने से 12 हाथियों ने गांव में जमा रखा है डेरा! खेतों से सामने आया ऐसा VIDEO, देखकर रह जाएंगे दंग
जशपुर के पत्थलगांव वन क्षेत्र में पिछले दो महीने से 12 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। धान के खेतों में अटखेलियां करते हाथियों का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन उनकी मौजूदगी से किसानों की फसल को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।
Pathalgaon Mein Haathi News : Image Source : FILE
- धान के खेतों में हाथियों की अटखेलियों का वीडियो वायरल।
- किसानों की फसलों को लगातार नुकसान।
- प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की तैयारी।
जशपुर : Pathalgaon Mein Haathi News : पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। Pathalgaon News Today हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं आज हाथियों का धान के खेतों में अटखेलियां करते हुए बेहद खूबसूरत नजारा भी देखने को मिला। हालांकि, हाथियों का यह झुंड खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।
दो महीने से करीब 12 हाथियों का दल विचरण
दरअसल, पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले दो महीने से करीब 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों का झुंड गांव के आसपास मौजूद धान के खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। खेतों में लेटकर और अटखेलियां करते हुए हाथियों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों का दल धान की फसल को रौंदता नजर आ रहा है।
हाथियों का झुंड गांव के आसपास पहुंच रहा
ग्रामीणों से वन विभाग ने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और न ही उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास करें। हाथियों से होने वाले नुकसान का तत्काल आकलन कर नियमानुसार प्रकरण तैयार किया जा रहा है और पात्र प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख
- Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
- Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Facebook


