नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: September 12, 2020 2:01 pm IST

(शिरीष प्रधान)

काठमांडू, 12 सितंबर (भाषा) नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,202 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 53,120 गए।

इसके अलावा नेपाल में कोविड-19 के 14 और मरीजों की मौत हो गई।

अब तक देश में महामारी से 336 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 1,202 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोविड-19 के 15,260 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक नेपाल में कोविड-19 के 37,524 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से ठीक होने की दर 70.6 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत है।

भाषा

शुभांशि उमा

उमा


लेखक के बारे में