उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 10 आतंकवादी मारे गए
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 10 आतंकवादी मारे गए
पेशावर, 12 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों की ओर से खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियानों में 10 आतंकवादी मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया रिपोर्ट और आतंकी गतिविधियों एवं ठिकानों की लगातार निगरानी के बाद बन्नू जिले में बुधवार को आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किए।
ये अभियान बन्नू में बढ़ी हुई सुरक्षा गतिविधियों के बीच चलाए गए।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को भी सुरक्षा बलों ने जानी खेल इलाके में अदनान क्रिकेट स्टेडियम के पास खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को चलाए गए अभियानों के दौरान विभिन्न स्थानों पर छिपे आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
उसने बताया कि इन अभियानों में 10 आतंकवादी मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।
भाषा तान्या पारुल
पारुल

Facebook


