नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों की मौत
नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों की मौत
अबुजा (नाइजीरिया), 11 अगस्त (एपी) नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित उत्तरी हिस्से के एक दूरदराज इलाके में विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता बशीर उस्मान ने एक बयान में बताया कि सोमवार को केब्बी प्रांत के सकाबा काउंसिल क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में दो नागरिकों और 17 विद्रोहियों की भी मौत हो गई।
उस्मान ने बताया कि विद्रोही मोटरसाइकिलों पर आए थे और भारी हथियारों से लैस थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। विद्रोहियों को जामफारा प्रांत की सीमा के पास देखा गया था, जहां नाइजीरिया के कस्बों और गांवों पर अक्सर हमले करने वाले सशस्त्र गिरोह सक्रिय हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इस मुठभेड़ में हमारे 10 बहादुर पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
एपी आशीष नरेश
नरेश

Facebook


