यमन सीमा के पास हूती हमलों में बच्चे समेत 11 आम नागरिक घायल : सऊदी सेना
यमन सीमा के पास हूती हमलों में बच्चे समेत 11 आम नागरिक घायल : सऊदी सेना
काहिरा, सात अगस्त (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों के सिलसिलेवार हमलों में सऊदी अरब में बृहस्पतिवार को चार वर्षीय बच्चे समेत 11 आम नागरिक घायल हो गए। सऊदी अरब की सेना ने यह जानकारी दी।
ये हमले यमन की सीमा के पास सऊदी अरब के दक्षिणी नजरान क्षेत्र में हुए।
इससे कुछ घंटे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मध्य और पूर्वी यमन में उन सिलसिलेवार हमलों की जिम्मेदारी ली थी, जिनमें कम से कम 30 सैनिक मारे गए थे और कम से कम 50 अन्य घायल हुए थे।
हूती के एक नेता ने कहा कि इन हमलों में सऊदी अरब समर्थित सैनिकों को निशाना बनाया गया और ‘‘सैकड़ों’’ लोग मारे गए या घायल हुए।
यमन के अधिकारियों ने बताया कि ये हमले मारिब और हद्रामौत प्रांतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के सुरक्षा बलों के शिविरों पर किए गए।
सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने कहा कि नजरान में हुए हमले में सऊदी अरब के सात नागरिक, यमन का एक नागरिक तथा मिस्र के दो और पाकिस्तान का एक प्रवासी घायल हुआ। इन घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।
हूती विद्रोहियों ने इस हमले के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
एपी सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


