मध्य ईरान में बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 24 घायल

मध्य ईरान में बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 24 घायल

मध्य ईरान में बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 24 घायल
Modified Date: September 26, 2026 / 12:03 pm IST
Published Date: September 26, 2026 12:03 pm IST

तेहरान, 26 सितंबर (एपी) ईरान में एक यात्री बस पलटने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर हुआ। प्रांतीय यातायात पुलिस के अनुसार, चालक थका हुआ था और उसे नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि बस कहां जा रही थी।

ईरान का सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। यहां सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की व्यापक अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं प्रमुख कारण हैं।

इस महीने की शुरुआत में भी पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक ईंधन टैंकर के कई अन्य वाहनों से टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।

एपी शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में