Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, मची अफरातफरी
Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, मची अफरातफरी

Road Accident News/ Image Credit: IBC24 File Photo
- 12 यात्रियों की मौत
- ब्रेक में खराबी
- घायल यात्रियों का इलाज
पडांग: Road Accident News इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मंगलवार को 34 यात्रियों को लेकर पहाड़ी मार्ग पर नीचे की तरफ जा रही बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Road Accident News पश्चिमी सुमात्रा यातायात पुलिस के निदेशक रेजा चैरुल अकबर सिदिक ने बताया कि अंतर-प्रांतीय बस उत्तरी सुमात्रा प्रांत के मेदान से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी, तभी पश्चिमी सुमात्रा के पडांग शहर में एक बस टर्मिनल के पास उसके ब्रेक में शायद खराबी आ गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि ब्रेक में खराबी आने के बाद पडांग में कई खड़ी पहाड़ियों वाले क्षेत्र में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि 23 घायलों सहित सभी पीड़ितों को पास के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सिदिक ने कहा कि 13 घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं जिनका इलाज किया गया है। चालक समेत कई लोगों की हालत गंभीर है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस बस दुर्घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: 12 people died in a road accident in Indonesia
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm