पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
पेशावर, एक मई (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास कम से कम 13 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
‘‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’’ (आईएसपीआर) ने बताया कि फितना-अल-ख्वारिज से जुड़े आतंकवादी 28 और 29 अप्रैल को मोहम्मंद और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में मारे गए।
सरकार फ़ितना अल-ख्वारिज शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए करती है।
मोहम्मंद जिले में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे ख्वारिजों के एक समूह की गतिविधियों का पता लगाया।
बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने समूह के साथ मुठभेड़ की और आठ ख्वारिज मारे गए।
सैनिकों ने एक अन्य मुठभेड़ में उत्तरी वज़ीरिस्तान जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास ख्वारिजों के एक समूह द्वारा घुसपैठ के एक और प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया और भीषण गोलीबारी के बाद पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया।
क्षेत्र में मौजूद किसी भी अन्य आतंकवादी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।
इस्लामाबाद स्थित ‘पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्ट्डीज’ द्वारा जारी एक रिपोर्ट बताया गया कि रिकॉर्ड संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने के बावजूद पाकिस्तान में 2025 में आतंकवादी हिंसा में तेजी से वृद्धि देखी गई। यहां आतंकवादी हमलों में 34 प्रतिशत और आतंकवाद से संबंधित मौतों में साल दर साल 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्ट्डीज’ (सीआरएसएस) की वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट 2025 के अनुसार, पिछले वर्ष प्रांत में हिंसा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। यहां 2024 में ‘‘ मौतों की संख्या 1,620 थी जो 2025 में बढ़कर 2,331 हो गई।’’
भाषा यासिर नरेश
नरेश

Facebook


