रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन में 14 लोग घायल

रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन में 14 लोग घायल

रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन में 14 लोग घायल
Modified Date: April 27, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:35 pm IST

कीव, 27 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा पर रात भर रूसी ड्रोन हमले में दो बच्चों सहित 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ओडेसा के प्रशासनिक प्रमुख सेरहिल लाइसाक ने बताया कि ड्रोन ने आवासीय इलाकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण काला सागर बंदरगाह, ओडेसा को बार-बार निशाना बनाया है।

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस ने पिछले एक सप्ताह में यूक्रेन पर लगभग 1,900 ड्रोन, लगभग 1,400 बम और विभिन्न प्रकार की लगभग 60 मिसाइलें दागी हैं।

वहीं, मॉस्को द्वारा नियुक्त गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने बताया कि यूक्रेन के दक्षिणी खेरसोन क्षेत्र के रूस-अधिकृत हिस्से में एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि निप्रियानी गांव में यह हमला हुआ।

यूक्रेन ने रूस के अंदरूनी हिस्सों में स्थित तेल टर्मिनल और रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। वाशिंगटन स्थित ‘‘थिंक टैंक’’ ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ ने कहा कि उसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चलता है कि यूक्रेनी सेना ने पिछले दो हफ्तों में रूसी तेल और गैस अवसंरचना पर कम से कम 10 हमले किए हैं।

एपी आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में