केन्या में बालिका विद्यालय में आग लगने से 16 छात्राओं की मौत : अधिकारी

केन्या में बालिका विद्यालय में आग लगने से 16 छात्राओं की मौत : अधिकारी

केन्या में बालिका विद्यालय में आग लगने से 16 छात्राओं की मौत : अधिकारी
Modified Date: May 28, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: May 28, 2026 2:20 pm IST

गिलगिल (केन्या), 28 मई (एपी) मध्य केन्या के एक बालिका विद्यालय में रात के दौरान लगी आग में 16 छात्राओं की मौत हो गयी। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने कहा कि 79 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं।

आग गिलगिल क्षेत्र में स्थित एक आवासीय विद्यालय उतुमिशी गर्ल्स स्कूल के छात्रावासों में लगी। इस विद्यालय में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। इनमें से कुछ घटनाएं आगजनी के कारण होती हैं, जबकि कुछ बिजली संबंधी खराबियों की वजह से होती हैं।

एपी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में