रूस के हमलों में यूक्रेन में 16 लोगों की मौत

रूस के हमलों में यूक्रेन में 16 लोगों की मौत

रूस के हमलों में यूक्रेन में 16 लोगों की मौत
Modified Date: April 16, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: April 16, 2026 10:02 pm IST

कीव, 16 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के आवासीय क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 16 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रूस ने लगभग दो सप्ताह में अपने सबसे बड़े हवाई हमले में लगभग 700 ड्रोन और दर्जनों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं।

रूस की सेना चार साल पहले सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद लगभग प्रतिदिन नागरिक क्षेत्रों पर हमले कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इन हमलों में 15,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान रूस के भीतरी हिस्सों में यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों के ‘‘जवाबी कार्रवाई’’ के रूप में शुरू किया गया, जहां लंबी दूरी के ड्रोन और मिसाइलों ने रूसी तेल रिफाइनरियों और आयुध निर्माण संयंत्रों को निशाना बनाया था। रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि हवाई रक्षा बलों ने ड्रोन-मिसाइल से किए गए 703 हमलों में से 667 हमलों को नाकाम कर दिया। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके रक्षा बलों ने रात भर में 207 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में