पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 18 श्रमिकों का अपहरण किया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 18 श्रमिकों का अपहरण किया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 18 श्रमिकों का अपहरण किया
Modified Date: October 24, 2025 / 09:54 pm IST
Published Date: October 24, 2025 9:54 pm IST

कराची, 24 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में एक निर्माण कंपनी के स्थल से अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को 18 श्रमिकों का अपहरण कर लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर 18 मजदूरों को ले जाने से पहले कई वाहनों में आग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने पहले निर्माणस्थल से सुरक्षा गार्ड को काबू किया और फिर श्रमिकों को एक अज्ञात स्थान पर ले गए।

यह पिछले पांच दिनों में इस तरह की दूसरी घटना है जिसमें अधिकतर अन्य प्रांतों से संबंधित मजदूरों को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया।

इससे पहले, दश्त मस्तुंग जिले में एक सुरक्षा चौकी के निर्माण कार्य के दौरान सात मजदूरों का अपहरण कर लिया गया था। उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में