ईरानी मिसाइल हमले के बीच जॉर्डन में सायरन बजे

ईरानी मिसाइल हमले के बीच जॉर्डन में सायरन बजे

ईरानी मिसाइल हमले के बीच जॉर्डन में सायरन बजे
Modified Date: July 22, 2026 / 02:02 pm IST
Published Date: July 22, 2026 2:02 pm IST

दुबई, 22 जुलाई (एपी) जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा में बुधवार को मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे।

इजराइल के अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने जॉर्डन को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया।

इजराइल के पास स्थित इलात शहर में लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में अकाबा के ऊपर धुएं का गुबार दिखाई दिया।

इलात के अधिकारियों ने इसे ईरानी मिसाइल हमला बताया और कहा कि मिसाइल का कोई मलबा इजराइली क्षेत्र में नहीं गिरा।

अमेरिकी सैनिकों और विमानों की मौजूदगी के कारण ईरान जॉर्डन को कई बार निशाना बना चुका है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में