19 भारतीय कंपनियों पर लगा प्रतिबंध, रूस की मदद करने पर मिली सजा, अमेरिका ने जारी की लिस्ट
19 Indian companies banned: अमेरिका ने कई देशों की करीब 400 कंपनियों और लोगों पर पाबंदी लगाई है। इनमें भारत के अलावा चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और यूएई की कंपनियां …

नई दिल्ली: 19 Indian companies banned in america अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और दो नागरिकों पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका का कहना है इन कंपनियों ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद की थी। अमेरिका ने कई देशों की करीब 400 कंपनियों और लोगों पर पाबंदी लगाई है। इनमें भारत के अलावा चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और यूएई की कंपनियां और नागरिक शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की कंपनी Ascend Aviation के डायरेक्टर विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाए गए आरोपों की भी डिटेल जानकारी दी है।
read more: हाथरस में कार पलट जाने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत
इनमें Ascend Aviation India, Mask Trans, TSMD Global और Futrevo शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग का आरोप है कि Ascend Aviation ने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूस की कंपनियों को 700 से ज्यादा शिपमेंट भेजे थे। इनमें $200,000 ज्यादा मूल्य के कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट (CHPL) आइटम शामिल थे। इसी तरह Mask Trans पर आरोप है कि कंपनी ने जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस को $300,000 से ज्यादा मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई किए थे। TSMD Global पर रूस को $430,000 मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है।
read more: स्पेन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 205 हुई, लोगों में आक्रोश और निराशा
क्या हैं आरोप
इसी तरह अमेरिका के विदेश विभाग ने भारतीय कंपनी Futrevo पर रूस को $1.4 मिलियन कीमत के CHPL आइटम देने का आरोप लगाया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट भी शामिल हैं। ये सामान जनवरी 2023 से फरवरी 2024 के बीच सप्लाई किया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में Si2 Microsystems को भी बैन किया गया था। कंपनी पर रूसी मिलिट्री को अमेरिकी ऑरिजिन वाले इंटिग्रेटेड सर्किट की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था।
read more : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में पांच स्कूली बच्चों समेत नौ लोगों की मौत
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: 19 Indian companies banned, punished for helping Russia, America released the list
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm