इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से 19 की मौत, सात लापता

इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से 19 की मौत, सात लापता

इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से 19 की मौत, सात लापता
Modified Date: March 10, 2024 / 09:56 am IST
Published Date: March 10, 2024 9:56 am IST

पदांग (इंडोनेशिया), 10 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डोनी युसरीजल ने कहा कि शुक्रवार देर रात कई टन मिट्टी, चट्टानें और उखड़े हुए पेड़ एक पहाड़ से लुढ़ककर एक नदी तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कई तट टूट गए और पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पेसिसिर सेलातन जिले में पहाड़ी गांवों में बाढ़ आ गई।

युसरीजल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस आपदा में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अचानक आई बाढ़ से कम से कम दो ग्रामीण घायल हो गए और बचावकर्मी ऐसे सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जो कथित तौर पर अब भी लापता हैं।

बयान में कहा गया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 घर जमीदोंज हो गए, 80,000 से अधिक लोग अस्थायी सरकारी आश्रयों में चले गए, जबकि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के नौ जिलों और शहरों में लगभग 20,000 घरों की छत तक पानी भर गया है।

एपी

योगेश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में