हम भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करने का तैयार : चीनी विदेशमंत्री वांग यी

हम भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करने का तैयार : चीनी विदेशमंत्री वांग यी

हम भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करने का तैयार : चीनी विदेशमंत्री वांग यी
Modified Date: July 23, 2026 / 01:15 am IST
Published Date: July 23, 2026 1:15 am IST

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 22 जुलाई (भाषा) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों का उचित समाधन निकालने के लिए और द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक गति देने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

फिलीपीन की राजधानी मनीला में आसियान से जुड़ी बैठकों के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हुई मुलाकात में वांग ने कहा कि चीन, दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी अहम आम सहमति को लागू करने, उच्च-स्तरीय संपर्क बनाए रखने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, मीडिया तथा लोगों के बीच और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच संवेदनशील मुद्दों का उचित समाधान तलाशने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

दोनों देशों से मानवता की भलाई का ध्यान रखने का आग्रह करते हुए वांग ने कहा कि चीन और भारत को बड़े देशों से अपेक्षित ज़िम्मेदारी दिखानी चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को मज़बूत करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में आपसी तालमेल और सहयोग को बढ़ाना चाहिए।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में