फ्रांस में उष्णलहर के कारण 5,700 से अधिक लोगों की मौत: स्वास्थ्य अधिकारी
फ्रांस में उष्णलहर के कारण 5,700 से अधिक लोगों की मौत: स्वास्थ्य अधिकारी
पेरिस, 22 जुलाई (एपी) फ्रांस में उष्णलहर के कारण 5,700 और लोगों की मौत हुई। जन स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी ने बताया कि रिकॉर्ड तोड़ तापमान से मौत के मामलों में वृद्धि हुई है।
‘पब्लिक हेल्थ फ्रांस’ ने बताया कि 17 जून से दो जुलाई के बीच भीषण गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में कुल 21,674 मौतें दर्ज की गईं।
इसने बताया कि लेकिन यदि उष्णलहर (हीटवेव) नहीं आई होती, तो पिछले वर्षों के आंकड़ों पर आधारित सांख्यिकीय मॉडल के अनुसार इन क्षेत्रों में अनुमानित रूप से केवल 15,910 मौतें ही होतीं।
एजेंसी ने बताया कि इस प्रकार, अनुमानित और वास्तविक मौतों के बीच का अंतर कुल 5,764 है और इन लोगों की मौत का कारण उष्णलहर माना गया।
एपी
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


