वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग से 20 लोगों की मौत, 26 घायल
वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग से 20 लोगों की मौत, 26 घायल
अमेरिका। टेक्सास प्रांत के शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में 20 लोगों की मौत हो गई। वॉलमार्ट स्टोर में की गई फायरिंग में 26 लोग घायल हो गए। इस घटना में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि यह टेक्सास के इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था।
पढ़ें- नियंत्रण रेखा पर एक्शन में आर्मी, केरन सेक्टर में प…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फायरिंग की इस घटना की निंदा करते हुए इसे दुखद बताया। साथ ही मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसे घटना दोबारा करने की कोई सोच न सके।
पढ़ें- अनुच्छेद 35-A पर इसी महीने हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या कहा गुलाम नबी आजाद, जानिए
टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि गोलीबारी में 20 लोग मारे गए हैं। पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज को बताया कि हमारे पास 15 और 20 लोगों की मारे जाने की जानकारी है। ये घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई। यह अमेरिका में वॉलमार्ट स्टोर में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी गोलीबारी की घटना है। पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया के गिलरॉय में गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल में फायरिंग हुई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ें- डॉक्टर बना गब्बर सिंह, नर्सो को दिया आदेश, जब तक मूंगफली चलेगी
जोगी ने सरकार से की ये मांग
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/4_SCpxGpUqg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


