युगांडा में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चों सहित 21 की मौत
युगांडा में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चों सहित 21 की मौत
कंपाला, 17 जुलाई (एपी) पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 20 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
युगांडा पुलिस बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस इलाके के सिपी झरने के एक शैक्षणिक टूर से लौट रही थी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन वयस्कों और कई बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि बस राजधानी कंपाला में स्थित एक प्राथमिक ‘किंग डेविड जूनियर स्कूल’ की थी।
पुलिस के बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से फिसलकर एक चट्टान से टकराई और पलट गई।
एपी धीरज वैभव
वैभव

Facebook


