इजराइली हमलों में लेबनान में 2,196 लोग मारे गए : स्वास्थ्य मंत्रालय
इजराइली हमलों में लेबनान में 2,196 लोग मारे गए : स्वास्थ्य मंत्रालय
बेरुत, 16 अप्रैल (एपी) लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि इजराइली हमलों में मारे गए लेबनानी लोगों की संख्या बढ़कर 2,196 हो गई है। इसके अलावा 7,185 लोग घायल हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच दो मार्च को शुरू हुए ताजा संघर्ष में मारे गए लोगों में 260 महिलाएं और 172 बच्चे शामिल हैं।
इजराइल की नवीनतम सैन्य कार्रवाई तब शुरू हुई जब हिज्बुल्ला ने अपने प्रमुख सहयोगी और संरक्षक ईरान के साथ एकजुटता दिखाते हुए उत्तरी इजराइल की ओर रॉकेट दागे।
एपी शफीक सुरेश
सुरेश

Facebook


