पीओके में हेलीकॉप्टर हादसा : पाकिस्तानी सेना के तीन अधिकारी सहित 22 सैन्य कर्मी मारे गए

पीओके में हेलीकॉप्टर हादसा : पाकिस्तानी सेना के तीन अधिकारी सहित 22 सैन्य कर्मी मारे गए

पीओके में हेलीकॉप्टर हादसा : पाकिस्तानी सेना के तीन अधिकारी सहित 22 सैन्य कर्मी मारे गए
Modified Date: June 11, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: June 11, 2026 10:19 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जून (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन अधिकारियों सहित कम से कम 22 सैन्यकर्मी मारे गए। मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह खबर दी।

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि बुधवार को पीओके के मुजफ्फराबाद के पास ‘ उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी’ के कारण एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई। सेना ने हालांकि हादसे में मारे गए लोगों की संख्या नहीं बताई।

बीबीसी की उर्दू सेवा ने हालांकि एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि इस हादसे में 22 सैन्य कर्मी मारे गए हैं, जिनमें एक कर्नल और दो मेजर शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक बृहस्पतिवार को मृतकों के शवों को दफनाने के लिए उनके संबंधित इलाकों में भेजने से पहले नमाज ए जनाजा पढ़ा गया।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में